रांची, जनवरी 11 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज का तापमान रविवार को शून्य डिग्री पहुंच गया है। रविवार की सुबह गोर्डन गेस्ट हाउस में शून्य डिग्री तापमान मापा गया। वहीं लिटिल स्टार अकादमी और राणा कंट्री कॉटेज में शून्य डिग्री तापमान मापा गया। रविवार की सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ खेत खलिहान और मैदान के घास पर हल्की सफेद चादर बन गई थी। वहीं मैकलुस्कीगंज के चीनाटांड़ और हुटाप में पुआल और घास तथा पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ बनकर जम गई थी। कई वाहनों के ऊपर भी बर्फ जमी हुई दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...