हरदोई, मई 3 -- पचदेवरा, संवाददाता। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैकपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। गांव की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन गया है। गांव के सर्वेश मिश्रा, रामवीर सिंह, शिवम सिंह, गोविंद सिंह, रमेश सिंह, सुदेश सिंह, महेश सिंह, नरवेश सिंह और अंकित मिश्रा ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार महीनों से गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया है। नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को मजबूरन खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। गंदगी के कारण बच्चे और बुजुर्ग ब...