जबलपुर, मई 1 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में क्रूज हादसे में बाल-बाल बचे शख्स हादसे की आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि कैसे हादसे के बाद वह चार-पांच घंटे पानी में फंसे रहे और फिर उन्हें कुछ भी सुनाई देना बंद हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत परिवार के तीन सदस्य डूब गए। उन्होंने बताया. मैं ऊपर फंस गया था और नीचे वाले सभी डूब गए। ऊपर वाले जो कूद गए वो बच गए। बस पता नहीं चला। पांच मिनट में सब काम तमाम हो गया। सैयद हुसैन ने आगे कहा, मैं 4-5 घंटे पानी में फंसा रहा। पांच मिनट बाद आवाज आनी बंद हो गई। मैं 3-4 घंटे इंतजार करता रहा कि अब नांव डूबेगी अब डूबेगी। मेरे परिवार के तीन लोग डूब चुके थे। मैं भी डूब जाता लेकिन कुदरत का करिश्मा है कि मैं बच गया। गुरुवार शाम अचानक आए तूफान के कारण जबलपुर जिले में क्रूज नाव पलटकर डूब गई, जिसमें नौ लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.