नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 'कॉकरोच प्रोटेस्ट' के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन से घायल हुए व्यक्ति की एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश कर रहे थे। शाम होते-होते दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष की मांग को स्वीकार किया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि, इसके पहले राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के दफ्तर में कथित तौर पर पेलेट गन से पीड़ित साहिल लोचब को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा के ऑफिस पहुंचे और वहां पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वह छह महीने भी यहां धरने पर बैठेंगे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली पुलिस अधिकारी से कहते हैं कि अगर इस मामल में एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वह धरने पर बैठेंगे। कांग्रेस ने नेता ने कहा कि 20 जु...