पटना, मार्च 6 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जनता दल यूनाइटेड के मंत्री और विधायक भावुक हो गए। नीतीश के आवास पर शुक्रवार शाम को हुई जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में मंत्री-विधायक रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू आ गए। इसके बाद नीतीश ने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से हमेशा जुड़े रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। बैठक के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी। नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। इसके बाद से बिहार में सियासत गर्म है। इसी बीच पटना में मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी के सभी विधायक, सांसद, एमएलसी, मंत्री मौजूद रहे। बैठक में नीतीश कुमार ने अपने राज्यसभा जाने के फैसले के बारे में जानकारी दी, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.