मैं हार गया हूं भैया... पोस्ट डाल आत्महत्या को निकला युवक, दस मिनट में पुलिस ने बचाया
इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। पत्नी से चल रहे विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकल पड़ा। लेकिन मेटा अलर्ट से सक्रिय हुई पुलिस 10 मिनट में ही युवक के पास पहुंच गई और उसको बचा लिया। युवक ने सोशल मीडिया पर मैं हार गया हूं भैया...अपनी जिंदगी खत्म करने की बात लिख दी थी। जसवंतनगर निवासी 38 वर्षीय सत्यदेव सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपनी और पत्नी की फोटो साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। पोस्ट में युवक ने लिखा मैं हार गया हूं भैया, मैं कलेश सहन नहीं कर सकता, आज मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं, सभी से हाथ जोड़कर विनती है, मुझसे हुई गलती को माफ कर देना। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मेटा की ओर से यह सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर थाना जसवंतनगर पुलिस नौ मिनट में युवक के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.