मैं हाथ जोड़ती रही, वो मेरे पति को पीटते रहे... MP में गुंडों ने मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा
छतरपुर, जून 5 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मामूली टक्कर के बाद एक परिवार पर कई लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पत्रकार और पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय योगेंद्र श्रीवास अपनी पत्नी 25 वर्षीय कोमल श्रीवास और करीब 2 वर्षीय बेटी आन्वी के साथ ओला स्कूटी से सागर रोड से छतरपुर सौरा रोड आ रहे थे। परिवार सौरा रोड स्थित अपने किराए के मकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान महोबा रोड पर एक बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- MP: स्कूल के नाम पर चल रहा था अवैध मदरसा! सिर्फ छात्राओं को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.