प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। नीमसरांय कॉलोनी मुंडेरा स्थित डॉ. योगेन्द्र कुमार मिश्र मिश्रबंधु के आवास पर विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर साहित्यिक मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा का अतिथियों ने विमोचन किया। अवसर पर हुई काव्य गोष्ठी में मिश्र बंधु ने कविता मां शारदे ऐसा वर दे अमरगीत हो जाऊं, मैं सबका प्रीत हो जाऊं,मैं सबका मीत हो जाऊं...की प्रस्तुति की। पत्रिका के संपादक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पत्रिका का नवीनतम अंक जनवरी-फरवरी का सयुंक्तांक है। इसमें साहित्य की विभिन्न विधाओं से संबंधित लेख और पुस्तक समीक्षा दी गयी है। डॉ. राम लखन चौरसिया, श्याम सुख, श्याम पत्तनपुरी ने काव्य पाठ किया। संचालन राकेश मालवीय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.