वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के एक उप कुलसचिव पर गंभीर आरोप लगा है। एक महिला का पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें उसका दावा है कि उप कुलसचिव उसके पति हैं और बिना किसी गंभीर विवाद या झगड़े के 14 दिनों से घर छोड़कर गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। आईएमएस बीएचयू के निदेशक और ट्रॉमा सेंटर प्रशासन को पत्र भेजकर हस्तक्षेप एवं परामर्श की चर्चा भी है। महिला ने कहा है कि मैं इस शहर में नई हूं, बच्चे पिता का इंतजार कर रहे हैं। मेरा पति मुझे लौटा दें। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र भी वायरल हो रहा है。

महिला के आरोप महिला ने ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित पत्र में आरोप लगाया है कि एक महिला नर्सिंग अधिकारी द्वारा बार-बार किए गए संवाद और हस्तक्षेप के कारण हमारे पारिवारिक जीवन में गलतफहमियां और अशांति उत्पन्...