आगरा, नवम्बर 15 -- 'मैं शराब पी रहा हूं, मेरे साथ आकर पी लो। मैं सारे काम करवा दूंगा।' डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के गेस्ट लेक्चरर पर दो छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि प्रोफेसर रात को गंदे-गंदे मैसेज करता है। पहले छात्राओं ने विवि में इसकी मौखिक शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो लिखित में शिकायत की है। शिकायत के बाद प्रोफेसर का तत्काल प्रभाव से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है और जांच समिति का गठन कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान एक एक गेस्ट लेक्चरर पर बीए और एमए की दो छात्राओं के आरोपों को बाद सनसनी फैल गई। छात्राओं ने शिकायत की है कि प्रोफेसर ने पहले बीए की छात्रा को अपने जाल में फंसाया। उससे मिलना-जुलना शुरू किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.