नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार सौरभ दास ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ वोटर्स भी भाजपा से परेशान चल रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया है। फिलहाल, सौरभ उत्तर प्रदेश सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में हैं और स्कूलों के दौरे कर रहे हैं। पार्टी ने अब तक नए प्रदर्शन का ऐलान नहीं किया है। सौरभ दास से पूछा गया था कि क्या भाजपा के वोटर्स भी सीजेपा का समर्थन कर रहे हैं। द एकेएस पॉडकास्ट में पहुंचे दास ने कहा, 'हमने ये देखा है होते हुए। आज जब हम लोग रोड पर चलते हैं, मेरे साथ कितनी बार हुआ है कि लोग आते हैं, तारीफ करते हैं। फिर एंड में बोलते हैं कि मैं वैसे बीजेपी का सपोर्टर रहा हूं लेकिन अब नहीं।'भाजपा समर्थक से मिलने वाला किस्सा इस ...