संवाददाता, अगस्त 17 -- UP News: यूपी के उरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 11 मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो में वह कहता दिख रहा है, मैं रहूं या न रहूं सरकार इंसाफ दिलाए...युवक भूमाफिया की धोखेबाजी और प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात कह रहा है। उसने मुख्यमंत्री योगी, डीएम और एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उधर, मामले में केस दर्ज न होने पर देर शाम परिजनों ने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। हालांकि अफसरों की समझाने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। वायरल वीडियो शहर के सहावनाका मोहल्ले के रहने वाले एक युवक का बताया जा रहा है। जान देने से पहले बनाए गए इस वीडियो में युवक अपना नाम प्रदीप बता रहा है। वह बोल र...