नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में धमाल मचा रही है। पंजाब टीम ने सात मैचों में से छह जीते हैं जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। पीबीकेएस मौजूदा सीजन में एकमात्र टीम है, जिसे हार का मुंह नहीं देखना पड़ा। श्रेयस कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी छाप छोड़ रहे हैं। वह 69.75 के औसत और 186.00 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बटोर चुके हैं। हर खिलाड़ी बदलाव के दौर से गुजरता है, अपनी कमियों को ठीक करते हुए ताकत को और निखारता है। अगर खिलाड़ी ऐसा नहीं करता तो पीछे रह जाता है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और श्रेयस अपने प्रदर्शन और मजबूत लीडरशिप से इन सवालों के जवाब दे रहे हैं। उन्होंने शॉर्ट बॉल की दिक्कत को दूर करने के लिए काफी मेहनत की। शॉर्ट बॉल को लेकर हुई आलोचना से उनके दिल पर चोट लगी थी। उन्...