मैं यहीं का हूं और रहूंगा.., बांकीपुर में नितिन नवीन ने की पदयात्रा, घर-घर जाकर मांगा वोट
पटना, जुलाई 26 -- बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना में सियासी तापमान चरम पर है। इस विधानसभा सीट पर विभिन्न पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए बेकरार है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद पटना में मोर्चा संभाल लिया है। आज नितिन नवीन ने वार्ड संख्या-36 से पदयात्रा की है। इस दौरान उन्होंने कई घरों में जाकर लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील भी की। नितिन नवीन के साथ बीजेपी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। नितिन नवीन ने इस पदयात्रा के दौरान कहा कि मैं आज अपने इस इलाके में हूं। यहां पर मेरा बचपन बीता है। इन इलाकों में हमने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है। इन्हीं इलाकों में हम बचपन में क्रिकेट खेल कर बड़े हुए हैं। मां-पापा की यादें मुझसे जुड़ी हैं उनका साथ हमेशा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.