नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- फिल्ममेकर विक्रम भट्ट धोखाधड़ी के केस में उदयपुर जेल में रह चुके हैं। वह बेल पर बाहर हैं और वहां बिताए वक्त के बारे में लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक तस्वीर डाली है जिसके साथ लिखा है, पावर ऑफ प्रेयर। विक्रम ने इस पोस्ट में बताया है कि जब वह जेल में थे तो उनकी तबीयत खराब हुई। वहां ठीक से इलाज नहीं हो पाया और उन्हें बाहर के अस्पताल नहीं भेजा गया। इसके बाद उन्होंने प्रार्थना की और विक्रम पर देवी की कृपा हुई।विक्रम को आया तेज बुखार विक्रम भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर अपने जेल का अनुभव लिखा। वह उदयपुर सेंट्रल जेल में थे। उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में लिखा, 'उदयपुर जेल की कैद में तीन से चार हफ्ते हुए होंगे। मिड जनवरी की बात है, ठंड इतनी ज्यादा जिन्होंने सर्दी में जेल काटी है, उन्हें ही पता होगा। मुझे बैरक नंबर 10 की ए...