वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 1 -- UP News: यूपी के शामली में बड़े मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष मलिक के कथित रूप से हिंदू धर्म में वापसी के दावों के बीच धर्मांतरण प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को आयुष के पास से एक अहम डायरी और एक चाकू बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब डायरी में दर्ज जानकारियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस डायरी में एक पेज पर लिखा है, 'मैं मिशन पर हूं।' नीचे आयुष ने अपना नाम लिखा है। एसपी के मुताबिक यह वाक्य मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस डायरी से कई अहम राज खुलेंगे। मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक ने बेटे आयुष के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर पुलिस चांदनी कुरैशी और उस...