मैं मलबे से निकली और पापा का हाथ पकड़ लिया, लेकिन...; क्रूज हादसे में मां-भाई को गंवाने वाली सिया
जबलपुर, मई 2 -- 30 अप्रैल की शाम ने कई लोगों की दुनिया उजाड़ दी। जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। जो शाम सुकून भरी होनी चाहिए थी, वह दिल दहला देने वाली त्रासदी में बदल गई। दिल्ली के एक परिवार ने मां-बेटे को खो दिया। मां ने अपनी लाइफ जैकेट में बेटे को अपने सीने से कसकर पकड़ रखा था। आखिरी पलों में भी उन्होंने उसे नहीं छोड़ा।9 शव बरामद, 28 लोग बचाए गए 30 अप्रैल की शाम जबलपुर के बरगी बांध पर सिर्फ एक क्रूज ही नहीं डूबा बल्कि उसके साथ ही कई लोगों की दुनिया भी डूब गईं। एक मां और उसका चार साल का बेटा मलबे से इस हालत में बाहर आए कि वे उस समय भी एक-दूसरे से चिपके हुए थे। जब क्रूज नीचे डूब रहा था तब मरीना मैसी ने अपने छोटे बेटे त्रिशान को अपनी ही लाइफ जैकेट में लपेट लिया था और उसे अपने सीने से कसकर जकड़ रखा था। अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.