नई दिल्ली, मार्च 17 -- लंबे समय से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट पर अपमान करने और सही संवाद ना करने का आरोप लगाया है। लिविंगस्टोन ने कहा कि एक बार जब वह अपनी बल्लेबाजी पर कुछ काम करने और सुधार के लिए मैक्कलम के पास पहुंचे तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि इतनी चिंता क्यों करते हो। चिल करो। जो होगा, अपने आप हो जाएगा। पिछले साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले लिविंगस्टोन ने दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद टीम मैनेजमेंट से कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा गया। यह भी पढ़ें- इंसान से गलती होती है, मुझसे भी हुईं होंगी; रोहित-कोहली पर गंभीर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.