मैं भी निपुण, मेरा विद्यालय निपुण के लिए 112 शिक्षकों को प्रशिक्षण
धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के 1678 विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम के तहत पहली से पांचवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। गुरुवार को जिला स्तर पर 112 शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल धनबाद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीईओ अभिषेक झा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत मिशन, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान समेत अन्य जानकारी दी। एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ अशोक कुमार पांडेय, एपीओ शंभुदत्त मिश्रा, दिलीप कुमार रूम टू रीड प्रतिनिधि, अनिल कुमार सिंह, राम शंकर तिवारी, संध्या सिंह, मधुमिता महतो समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0 का प्रशिक्षण शुरू यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.