नई दिल्ली, मार्च 2 -- दक्षिण अफ्रीका के प्रेरणादायी टेस्ट और वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाना खेल के लिए अच्छा संदेश नहीं देता। भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कमेंट्री पैनल में शामिल बावुमा ने 'पीटीआई' से बातचीत में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में 'नो हैंडशेक (हाथ नहीं मिलाने)' नीति के अलावा अन्य मुद्दों पर बात की। सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए पहचाने जाने वाले 35 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने देश में सभी को समान अवसर दिए जाने की जोरदार वकालत की और खेल को एकजुट करने वाली शक्ति पर भी बल दिया। बावुमा ने कहा, ''हां, अगर आप इसे बाहर से देखते हैं तो (हाथ नहीं मिलाने की नीति) अच्छी नहीं लगती। यह क्रिकेट के खेल के लिए अच्छा नहीं दिखता। आखिरकार यह भद्...