नई दिल्ली, मई 23 -- मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जयवर्धने ये भी कहा कि जब वह मुंबई की टीम चुनते हैं तो वह भारतीय टीम या उनकी जरुरतों का ध्यान नहीं रखते। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 में ज्यादा मैच नहीं खेल सके हैं। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद पांच मैचों में नहीं खेल पाए थे। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई की टीम 13 मैच खेलते हुए सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में 40.42 के औसत से 283 रन बनाए हैं। उनका स्ट्रा...