नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Women Reservation Bill PM Modi Lok Sabha Debate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर सभी विपक्षी दलों से साथ आने की अपील करते हुए कहा कि इस बिल को राजनीतिक तराजू से न तौलें। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को हमें रोकना नहीं चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वह इसका राजनीतिक क्रेडिट नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए सभी दलों से अपील करते हैं कि सभी मिलकर इस बिल को पारित कराएं। पीएम ने विपक्षी दलों से कहा कि आप चाहें तो आप ही इसका क्रेडिट ले लें लेकिन इस बिल को पारित कराएं। पीएम का यह बदला-बदला रूप सदन में देखने को मिला। विपक्ष पर चुटीले आक्रमण करने की बजाय पीएम उनसे महिला आरक्षण बिल पारित न कराने की भूल की दुहाई देते नजर आए और ऑफर भी देते दिखे। इसके साथ ही पीएम ने विपक्षी दलों से नम्र निवेदन करते हुए कहा कि मैं आपको ब्ल...