मैं बापू के रास्ते पर...; केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बहिष्कार को बताया सत्याग्रह
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के 'बहिष्कार' का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कथित शराब घोटाले से जुड़े उनके जिस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच कर रही है, उसमें ना तो वह पेश होंगे और ना ही अपने किसी वकील को भेजेंगे। सोमवार सुबह एक वीडियो संदेश जारी करते हुए केजरीवाल ने इसे सत्याग्रह का नाम दिया और कहा कि वह बापू के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता के नाम एक खुला पत्र भी लिखा है और इसमें अपने फैसले की वजहें गिनाईं हैं। अरविंद केजरीवाल ने वीडियो में कहा कि वह ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां हार जीत से ज्यादा सही और गलत के मायने हैं और उन्होंने इसके लिए मुश्किल रास्ता चुना है। पूर्व सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.