गाजियाबाद, फरवरी 4 -- मैं बहुत बहुत अकेली हूं। सॉरी पापा... मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं। ये शब्द गाजियाबाद में अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के कमरे से मिली डायरी में दर्ज पाए गए हैं। सुसाइड से पहले, उन्होंने एक पॉकेट डायरी में आठ पेज का नोट छोड़ा है, जिसमें अपने माता-पिता से माफी मांगी और अपनी गेमिंग लत का जिक्र किया है।डायरी में जो लिखा है, वह सच है बहनों ने अपने माता-पिता से डायरी पूरी पढ़ने की गुजारिश की। उन्होंने जोर देकर कहा- 'डायरी में जो लिखा है, वह सच है।' नोट में लिखा था, "इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वह सब पढ़ लो क्योंकि यह सब सच है।" अभी पढ़ो! मुझे सच में अफसोस है। सॉरी, पापा।" इसके बाद एक बड़ा सा रोने वाला इमोजी भी बना हुआ था।हम अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं... एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.