नई दिल्ली, फरवरी 21 -- सदन में शनिवार को सियासी तापमान उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हंगामे के बीच ही सरकार के दो साल के कामकाज पर जवाब देना शुरू किया। विपक्ष के बहिष्कार के बीच सीएम ने तीखा हमला बोलते हुए कहा-"मैं पूरे दस्तावेज लेकर आया था, लेकिन कांग्रेस के लोगों में सच्चाई सुनने का साहस नहीं था, इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए।" मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने "पांच साल बनाम दो साल" की बहस की चुनौती दी थी, जिसे सरकार ने स्वीकार किया। "हमने संकल्प पत्र 2023 के 352 बिंदुओं में से 285 बिंदुओं को दो साल में ही क्रियान्वित कर दिया है। कांग्रेस के कामों का कॉलम खाली है, वे बहस क्या करेंगे?"-सीएम ने यह कहते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उनके जवाब के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.