नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने पार्टी की पॉलिसी लीड मेहर पसरीचा को भी हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी CJP ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। इस दौरान पार्टी ने मेहर का रिकॉर्ड किया हुआ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरह पूड़ी-भाजी खाने के दौरान पुलिस ने उन्हें उठा लिया। मेहर के बनाए इस वीडियो को शेयर करते हुए कॉकरोच पार्टी ने लिखा, 'CJP की पॉलिसी लीड, मेहर पसरीचा जो कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद देश की सेवा करने के लिए भारत लौटी थीं, उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नरेंद्र मोदी भारत के युवा इस तरह के बर्ताव के हकदार नहीं हैं, हम आपकी तानाशाही के हकदार नहीं हैं।''मैं पूड़ी-भाजी खा रही थी और ये आ गए' उधर सीजेपी ने मेहर...