मैं परेशान हूं, मरने जा रही हूं. बीकानेर में सुसाइड नोट छोड़ दो बेटियों संग गायब हुई महिला
नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजस्थान के बीकानेर जिले में एक महिला के सुसाइड नोट छोड़कर अपनी दो बेटियों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। नहर किनारे महिला की चप्पल और दुपट्टा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्चियों के साथ इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी होगी। फिलहाल पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला और दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में सतासर के पास आरडी 605 की बताई जा रही है। शुक्रवार को नहर किनारे कुछ ग्रामीणों को महिला की चप्पल, दुपट्टा और एक कागज मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कागज की जांच की गई। प्रारंभिक तौर पर इसे सुसाइड नोट माना जा रहा है, जिसमें महिला ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.