मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी की राज्य इकाई में बगावत की खबरों को शनिवार को खारिज कर दिया और इस बात से भी इनकार किया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। वडिंग ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक सम्मानित नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव जीतकर पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करना है और यदि पार्टी चन्नी या किसी दूसरे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना चाहती है, तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। वडिंग ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिन में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता एक ही मंच पर दिखाई देंगे और "पंजाब के लिए लड़ाई लड़ते" हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस एकजुट है। हमारे विरोधी सपने देखते रहें, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.