नई दिल्ली, मई 13 -- हिंदी सिनेमा में कई मैथोलोजिकल फिल्में बनी जिन्हें ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला है। लेकिन 1975 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका आकर दिया। कम बजट की इस फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन किया था। फिल्म का नामा था ' जय संतोषी मां'। फिल्म की कहानी एक भक्त और संतोषी मां पर बेस्ड थी। इस कहानी के साथ फिल्म के गानों ने भी लोगों के मन में श्रद्धा भाव पैदा कर दिया था। फिल्म का गाना 'मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की' ये गाना महिलाओं की पूजा का हिस्सा बन गया था। इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने अपने करियर में ऐतिहासिक गीत लिखे।फिल्म की धांसू कमाई 70 का दशक था और अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना हिंदी इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। उस समय बन रही एक्शन, रोमांटिक, ड्रामा फिल्मों में यही एक्टर काम कर रहे थे। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धम...