मैं तुमसे प्यार करता हूं, अगले जनम में मिलेंगे लिखकर युवक ने जान दी
लखनऊ, अप्रैल 9 -- सुसाइड नोट में महिला मित्र के लिए मैं तुमसे प्यार करता हूं, इस जन्म में नहीं मिल सके अगले जनम में मिलेंगे लिखकर 28 वर्षीय आदर्श प्रजापति ने जान दे दी। राजाजीपुरम एफ ब्लाक में कमरे के अंदर फंदे पर उसका शव लटका मिला। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सआदतगंज निवासी आदर्श राजाजीपुरम में किराए पर रहता था। साथ में उन्नाव निवासी जिम ट्रेनर शिवा भी रहता था। वह ऐशबाग में एक सीए के यहां अकाउंटेंट था। शिवा दोपहर में लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख वह काफी देर खटखटाता रहा। कोई उत्तर न मिलने पर परिवारीजनों को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर फंदे से आदर्श का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो सुसाइड नोट मिले हैं। एक में मम्मी पापा मुझे माफ करना इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.