कानपुर, जून 3 -- कल्याणपुर। मैं ठाकुर हूं कहकर चर्चा में आई बैंक कर्मी ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वह धर्म विशेष के एक युवक पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रही हैं। साथ ही वह धर्म विशेष पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रही हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मैं ठाकुर हूं कहकर चर्चा में आई बैंककर्मी आस्था ठाकुर ने एक नया वीडियो अपने इंस्टा पेज पर अपलोड किया है। जिसमें वह गत 27 मई को परेड इलाके में हुई घटना का जिक्र करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि घर जाने के लिए वह एक ई-रिक्शा में बैठीं। जहां पर धर्म विशेष के एक युवक ने उनके साथ अश्लील हरकत की। इसके विरोध में उन्होंने युवक को तमाचे और घूसा भी मारा। वहीं वह इस वीडियो में धर्म विशेष के लिए आ...