फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में एक युवती ने सोमवार देर रात फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों ने फंदे पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को छानबीन में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताते हुए लिखा है कि वह जीना नहीं चाहती...कोई उसे बुला रहा है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शाह कस्बा निवासी शिव नरेश की 20 वर्षीय बेटी सपना उर्फ मोनी ने सोमवार आधी रात घर के अंदर फांसी लगा ली। भाई की नींद खुली तो उसने फंदे पर बहन का शव लटकता देख घर के अन्य परिजनों को सूचना दी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि...अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं, मेरे मरने के बाद किसी को दोष न दिया...