वार्ता, फरवरी 18 -- यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कई सारे आरोप लगाए। महिला ने बताया कि वह जीना चाहती है लेकिन 20 साल की शादी और बार-बार उत्पीड़न से वह टूट चुकी है। जिसके चलते महाशिवरात्रि के दिन फंदे से लटककर आत्महत्या कर रही है। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ये मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि 38 साल की पिंकी शुक्लाने महाशिवरात्रि के दिन रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इसके बाद मृतक की बेटी ने अप...