मैं जिस दिन घेराव पर बैठ जाऊंगा, पानी पीते फिरोगे, पूर्व विधायक ने फोन पर SDM को सुनाई खरी-खोटी
चित्रकूट, सितम्बर 13 -- Chitrakoot News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने एसडीएम को फोन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। 45 सेकेंड के इस वीडियो में एसडीएम से पूर्व विधायक बोल रहे हैं कि मैं जिस दिन तहसील में सभी को लेकर घेराव पर बैठ जाऊंगा, पानी पीते फिरोगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि एसडीएम साहब पार्टी मत बनिए। तुमको 50 बार बोल चुका, यह तीसरी हरकत है। यहां गांव क्यों नहीं आए हो और तुम्हारा लेखपाल भी नहीं आया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो एक दिन पहले मानिकपुर तहसील क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के मजरा पयासी पुरवा का बताया जा रहा है। बताते हैं कि पूर्व विधायक आनंद शुक्ला एक दिन पहले शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.