मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- Mirzapur News: यूपी मिर्जापुर जिले की मड़िहान विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक उप निबंधक पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि हमे हल्के में मत लीजिए, आधी तहसील हमारी है। दरअसल शनिवार को चुनार तहसील परिसर में उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम था। जिसमें विधायक को नहीं बुलाया गया था। इसी बात से विधायक भड़क गए और उप निबंधक को खरी-खोरी सुना डाली। विधायक के हड़काने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर विधायक ने मौके पर ही उप निबंधक दीपक जायसवाल को फटकार लगाई। विधायक ने उप निबंधक दीपक से कहा कि हमें हल्के में मत लीजिए। हम वह वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.