नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- एक्टर निकितिन धीर ने धर्मेंद्र के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया है कि जब उनके पिता पंकज धीर का निधन हुआ तो धर्मेंद्र आईसीयू में थे। उन्हें खबर मिली तो निकितिन की मां को फोन करके सांत्वना दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि वह ठीक होकर जल्दी लौटेंगे। निकितिन ने अपने पोस्ट में धर्मेंद्र से जुड़ी बचपन की यादें लिखी हैं और कहा है कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। बता दें कि पंकज धीर का निधन 15 अक्तूबर को हुआ था।पंकज धीर मानते थे इंडस्ट्री का सबसे सक्सेसफुल हीरो निकितिन धीर ने धर्मेंद्र के लिए सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है। वह लिखते हैं, मेरे डैड और मैं अक्सर इस पर चर्चा करते थे कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक का सबसे सक्सेसफुल हीरो कौन है, वह बिना पलक झपकाए बोलते थे, धर्मेंद्र अंकल। वह साथ में यह भी जोड़ते ...