मैं चुप नहीं, जल्द लौटूंगी बांग्लादेश; भारत से ही शेख हसीना ने भरी हुंकार
नई दिल्ली, मई 19 -- बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि बीएनपी की सरकार अगर कुछ दिन और रही तो फिर से काले दिनों की शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2001 से 2006 के दौरान जिस तरह से कट्टरपंथी ताकतें और आतंकियों के अच्छे दिन आ गए थे, एक बार फिर वैसी ही परिस्थिति बनने वाली है। एक ईमेल इंटरव्यू में हसीना ने कहा कि वह जल्द ही बांग्लादेश लौटेंगी। शेख हसीना ने कहा कि उनके लौटते ही लोकतांत्रित अधिकार फिर से बहाल हो जाएंगे। बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी को बैन कर दिया गया है। वहीं बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्राइब्यूनल ने शेख हसीन को मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना से सवाल किया कि भारत में स्व निर्वासन में रहने के बाद जिस तरह से 17 मई 1981 को उन्होंने बांग्लादेश में वापसी की थी, क्या इस बार भी कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.