नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को वकीलों के एक समूह के विरोध के बाद इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने 12 से 14 साल तक बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन के तौर पर काम किया है, क्योंकि मैं चुनकर आया था। उनके मुताबिक, वह देशभर के लगभग 25 लाख वकीलों का प्रतिनिधित्व करते हैं।क्यों विरोध प्रदर्शन कर रहे थे वकील दरअसल, बीसीआई प्रमुख की टिप्पणी दिल्ली के अलग-अलग बार एसोसिएशन के सदस्यों के नई दिल्ली में बीसीआई दफ्तर के बाहर इकट्ठा होने और कानूनी बिरादरी से जुड़े कई मुद्दों पर उनके इस्तीफे की मांग करने के एक दिन बाद आई है। वकीलों ने मिश्रा के लंबे कार्यकाल, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू न करने और वकीलों के लिए रजिस्ट्रेशन फ़ीस में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर चिंता ...