नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन और 20 जुलाई के संसद मार्च को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता और 36 दिनों तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने कहा कि वह चाहते थे राहुल गांधी उनका अनशन तोड़वाएं। सोनम वांगचुक ने कहा कि वह चाहते थे कि सम्मानजनक तरीके से वह अनशन खत्म करें। उन्होंने यह भी बताया कि 20 जुलाई को संसद मार्च को लेकर उनका क्या प्लान था।कुछ और ही था 20 जुलाई का प्लान वांगचुक ने कहा, हमने कहा था कि मैं और 12 दिन किसी तरह अनशन कर लूंगा लेकिन हम लोग 20 जुलाई को संसद जाएंगे और सांसदों को अपना ज्ञापन देंगे। इसके बाद हमने पूछा कि 20 जुलाई को कितने लोग आ सकते हैं। आशुतोष ने कहा 10 हजार, सौरभ ने कहा 15 हजार। उनकी उम्मीद कुछ इस तरह की थी। लेकिन मुझे लगता था कि एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। यह भी पढ़ें- आंदोलन ...