मैं गा नहीं सकता, लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, कलाकारों से बोले सीएम योगी
लखनऊ, अगस्त 15 -- CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विभिन्न राज्यों के कलाकारों से अपने सरकारी आवास पर संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सीएम योगी ने गायकों से कहा कि आप गा सकते हैं, मैं गा नहीं सकता, लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं। योगी ने कहा कि भारत की विविधता में एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा कलाकार देश की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के वास्तविक वाहक हैं। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों से उनके अनुभव साझा किए तथा प्रदेश में भ्रमण की उनकी इच्छाओं के बारे में जानकारी ली। कई कलाकारों ने अयोध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.