नई दिल्ली, मार्च 10 -- ईरान संग जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि ईरान का नया नेतृत्व 'शांति से रह पाएगा। हालांकि इस दौरान ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि तेहरान के साथ बातचीत का विकल्प अभी भी खुला है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैं इससे खुश नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि वह शांति से रह पाएंगे। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और इजरायल के हमलों तथा ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने सत्...