नई दिल्ली, मई 1 -- आम आदमी पार्टी (आप) के संसदीय दल में टूट के बाद राज्यसभा में इसके 10 में से महज 3 सांसद ही बच गए हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक जैसे बड़े चेहरों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चले जाने के बीच 'आप' के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने दो टूक कहा है कि वह मरते दम तक बीजेपी में नहीं जाएंगे। संजय सिंह ने यह भी साफ किया कि भाजपा ने कभी उन्हें अपने दल में शामिल होने का ऑफर नहीं दिया है। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया भी दावा कर चुके हैं कि उन्हें भाजपा में शामिल हो जाने का ऑफर दिया गया था। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने पार्टी में पिछले दिनों राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों की टूट को लेकर विस्तार से जवाब दिया। इस दौरान उनसे यह भी सवाल किया गया कि क्या भाजपा ने कभी उन्हें भी अपने पाले में लाने की कोशिश की है? इसके जवाब में संजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.