नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बयान नजारी करते हुए फर्जी फोन कॉल से सावधान किया है। सीजेपी ने एक्स पर बयान जारी करके बताया कि कुछ लोग कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य होने का दावा करते हुए लोगों को फोन कर रहे हैं और उनसे निजी जानकारियां मांग रहे हैं। सीजेपी ने कहा, इन लोगों का सीजेपी से कोई संबंध नहीं है। कोई भी अपना निजी या संवेदनशील जानकारी फोन पर ना बताए। अगर आपके पास इस तरह का फोन आता है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी इस समय पूरे देश में स्कूल ठीक करो अभियान चला रही है और सरकारी स्कूलों में जाकर सुविधाओं की जानकारी ले रही है। इसी बीच सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के समर्थन में भी पहुंचे। दीपके ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे से मुलाकात...