नई दिल्ली, अगस्त 28 -- सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर आंदोलन के करीब एक महीने बाद अपनी भूख हड़ताल, सरकार से बातचीत और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर कई अहम बातें कहीं। सीजेपी के आने वाले आंदोलनों में अपनी भूमिका को लेकर वांगचुक ने अपनी तुलना बुलडोजर से करते हुए कहा कि उनका काम दूसरों के लिए राह बनाना है। सीजेपी आंदोलन की सफलता के लिए प्रमुख किरदार रहे वांगचुक ने कहा कि यदि उनकी आवश्यकता होगी तो वह आगे भी अच्छे मुद्दों पर अपना समर्थन देने के लिए तैयार। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि ऑनरेरी कॉकरोच हैं, क्योंकि उम्र अधिक होने और आलसी ना होने की वजह से वह कॉकरोच बनने की योग्यता नहीं रखते हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनम वांगचुक ने बताया कि कैसे लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें कहा...