मैं कुरान शरीफ हाथ में लेकर कसम खाने को तैयार; शख्स ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया टिकट के बदले रिश्वत लेने का आरोप
पालनपुर, सितम्बर 30 -- गुजरात में सामने आए एक वीडियो ने कांग्रेस पार्टी के अंदर खलबली मचा दी है। इस वीडियो में बनासकांठा जिले के एक गांव में आयोजित बैठक के दौरान एक पूर्व सरपंच ने खुलेआम कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी पर पार्टी टिकट के बदले 4 लाख रुपए लेने का आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया। यह घटना तब हुई जब गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से विधायक मेवाणी, 28 सितंबर की रात अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोकड़िया गांव में आयोजित एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान टोकड़िया के पूर्व सरपंच याकूब शेरासिया ने उन पर पैसा लेने का आरोप लगा दिया। इस घटना के बाद सत्ताधारी भाजपा ने कांग्रेस विधायक पर तीखा जुबानी हमला बोला है।'मैंने खुद मेवाणी को 4 लाख रुपए दिए थे' मेवाणी पर यह आरोप लगाने वाले पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.