संवाददाता, मार्च 19 -- कानपुर के किदवईनगर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 6 दिन तक मानसिक रूप से बंधक बनाए रखा और करीब 21 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता स्नेहलता अकेले किराये के मकान में रहती हैं, जबकि उनके पति का निधन हो चुका है और बेटा-बेटी बाहर रहते हैं।गुजरात में हुए आतंकी हमले में बताया नाम पीड़िता के मुताबिक, 10 मार्च की सुबह उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गुजरात पुलिस का कमिश्नर बताया। उसने कहा कि गुजरात में हुए एक आतंकी हमले की जांच में उनका नाम सामने आया है और उन पर उग्रवादियों से संबंध रखने का आरोप है। ठग ने धमकी दी कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और उनका घर सील कर दिया जाएगा। इसके बाद ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर आने के लिए मजबूर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.