नई दिल्ली, मार्च 8 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह ऐसे परिवार में पले-बढ़े हैं, जहां महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर महिलाएं पुरुषों से अधिक बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर केरल में छात्राओं के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले केरल में दोपहर के भोजन के दौरान उनकी कुछ छात्राओं से मुलाकात हुई, जिनसे बेहद रोचक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सपने, जिज्ञासा और आत्मविश्वास से वह बहुत प्रभावित हुए।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब महिलाएं अपनी क्षमता को पहचानती हैं और खुले मन से आगे बढ़ती हैं तो वे समाज में असाधारण बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की संवेदनशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.