महोबा, अप्रैल 17 -- Mahoba News: स्मार्ट मीटर की आए दिन की समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं से बात करते महोबा के एसडीएम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं, मैं एसडीएम हूं...लाइट नहीं जोड़ता, समस्याएं सुनता हूं.. इन्हें हल कराऊंगा। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे का बताया जा रहा है। 47 सेकेंड के वीडियो में उन्हें चार बार 'मैं एसडीएम हूं' कहते सुना जा सकता है। इसमें नाराजगी में शोर कर रही भीड़ से एसडीएम सदर कह रहे हैं, चिल्लाइए नहीं। जिसे ज्यादा गुस्सा आ रहा है वह दूर हो जाए। गुस्सा मुझे भी आता है। अगर मुझे गुस्सा आ गया तो दिक्कत आ जाएगी। अगर आप लोग गुस्सा हुए तो मैं कब तक हंसता रहूंगा। एक महिला उपभोक्ता अपनी बिजली की समस्या बताती है तो कहते हैं.. मैं लाइट नहीं जोड़ता। समस्याएं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.