नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Mark Wood retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वुड ने 2015 में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2025 में खेला था। तब उन्होंने एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था। संन्यास की घोषणा करने से पहले उन्होंने इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट मैच खेले और 119 विकेट लिए। उन्होंने 70 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने क्रमशः 80 और 54 विकेट लिए। मौजूदा पीढ़ी के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक वुड दो विश्व कप विजेता अभियानों का हिस्सा थे। उन्होंने 2019 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप और 2022 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम के लिए शिरकत की।150 से अधिक की स्पीड से भी करते थे गेंदबाजी 2019 में घरेलू ...