नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने खुलासा किया कि भारतीय टीम से लगभग दो साल तक बाहर रहने पर निराश होने के बजाय उन्होंने प्रदर्शन में अधिक निरंतरता लाने के लिए अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया। किशन ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की। इससे पहले उन्होंने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया जिससे उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी संभव हो पाई। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 500 से अधिक रन बनाए। उनकी कप्तानी में झारखंड में इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था।'मैं रोना नहीं रो सकता या उदास नहीं हो सकता' आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से खेलने वाले किशन ने जिओहॉटस्टार से कहा, ''जब मैं भारतीय टीम से बाहर था तो मैंने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.